CTET 6th February 2023 Question Paper HINDI | CTET HINDI previous year question paper

CTET 6th February 2023 Question Paper HINDI: / CTET 2022 HINDI Question Paper 1 /CTET HINDI  previous year question paper केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसम्बर 2022 से  जनवरी 2023 तक  आयोजित हुई  है। इस परीक्षा में पेपर वन में पांच खंडों होते हैं। जिसमें अंग्रेजी भाषा, EVS , गणित , CDP  और हिंदी भाषा  से पूछे जातें हैं  CTET HINDI   सिलेबस 2022 के अनुसार, इस खंड में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रारूप में कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता  है। ये जो question पेपर 1 HINDI  का है जो exam 6 feb 2023 को हुआ हैCTET  6th February 2023 Question Paper HINDI

CTET 6th February 2023 Question Paper HINDI | CTET HINDI previous year question paper

नर्देश (1-9) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । साहस की जिंदगी सबसे बड़ी जिंदगी होती है ऐसी ज़िंदगी की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह बिल्कुल निडर, बिल्कुल बेखौफ होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। जनमत की उपेक्षा करके जीने वाला आदमी दुनिया की असली ताकत होता है और मनुष्यता को प्रकाश भी उसी आदमी से मिलता है। अड़ोस- पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। क्रांति करने वाले लोग अपने उद्देश्य की तुलना न तो पड़ोसी के उद्देश्य से करते हैं और न अपनी चाल को ही पड़ोसी की चाल देखकर मद्धिम बनाते हैं। साहसी मनुष्य उन सपनों में भी रस लेता है जिन सपनों का कोई व्यावहारिक अर्थ नहीं हैं।

1. किस प्रकार की जिंदगी सबसे बड़ी ज़िंदगी कही गई है?

(a) समझौतावादी ज़िंदगी

(c) अवसरवादी जिंदगी

(b) सादगीपूर्ण ज़िंदगी

(d) साहस की ज़िंदगी

Ans (d)

CTET previous year question paper :- DOWNLOAD HERE 

2. साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह

(a) सदा आगे बढ़ने की सोचता रहता है।

(b) बाधाओं से घबराता है।

(c) लोगों की सोच की परवाह नहीं करता।

(d) बिल्कुल लापरवाह होता है।

Ans : (c)

3. दुनिया की असली ताकत किस प्रकार के लोग होते हैं?

(a) जनमत की उपेक्षा करके जीने वाले

(b) सब लोगों की सलाह मानने वाले

(c) मनुष्यता को महत्त्व न देने वाले

(d) पड़ोसी की बात सिर झुकाकर मनाने वाले

Ans : (a)

4. साहसी मनुष्य किस प्रकार के सपनों में भी रस लेता है?

(a) जिन सपनों में वास्तविकता होती है।

(b) जो सपने रसपूर्ण होते हैं।

(c) जिन सपनों का कोई व्यावहारिक अर्थ नहीं होता।

(d) जो सपने साकार होते हैं।

Ans (c)

5. अड़ोस पड़ोस को देखकर चलना, यह ………. का काम है।

(a) क्रांति करने वाले लोगों              (b) साहसी लोगों

(c) साधारण जीव                           (d) हिंसक लोगों

Ans : (C)

6. निडर शब्द का समानार्थी शब्द बताइए ।

(a) डरपोक               (b) कायर                 (c) साहसी                   (d) भयभीत

Ans : (c)

7 ‘ताकत’ का विलोमार्थी शब्द है

(a) निर्बलता                 (b) अधिकार                (c) शक्ति               (d) क्षमता

Ans : (a)

8. ‘बेखीफ’ का अर्थ है।

(a) भीत                      (b) निर्भय                       (c) शंकित              (d) डरपोक

Ans : (b)

9. डरपोक शुद्ध रूप छाँटिए।

(a) मद्विधिम               (b) मद्धिम                      (c) मंधिम                 (d) मदधिम

Ans : (b)

निर्देश: (10-15) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चंदा तारों की सहज कांति, नदियों में है मुस्कान भरी चुनिए ।

है पवन झकोरों में दुलार खेतों में है दौलत बिखरी

पग-पग मेरा विश्वास भरा तप से है ये जीवन निखरा

प्रखर कर्म का पाठ सतत पढ़ाती मैं भारत माता हूँ।

मैं बज्र सदृश विपदाओं को भी अनायास सह लेती हूँ मैं विष पीकर मुस्काती हूँ।

सुधा दान कर औरों को,

धीरज का पाठ पढ़ाती हूँ गौरव का मार्ग दिखाती हूँ

मैं सहज बोध, मैं सहज शक्ति

सुविवेकी भारत माता हूँ।

10. यहाँ की नदियों और हवा में क्या है?

(a) कटुता का भाव        (b) मुस्कान और दुलार                (c) जल और नमी               (d) दुस्साहस और सुंदरता

Ans : (b)

11. ‘खेतों में दौलत बिखरी होने का क्या तात्पर्य है?

(a) खेतों में फसल लहलहा रही है। (b) खेतों में फूल मुरझा रहे हैं।

(c) खेतों में फसल सूख रही है । (d) खेतों में धन गड़ा है।

Ans : (a)

12. भारत माँ को सुविवेकी क्यों कहा गया है?

(a) क्योंकि वह अन्न व जमीन छीन लेती है।

(b) क्योंकि वह वर्षा करवाने में सहायक होती है।

(c) क्योंकि वह धैर्य व गौरव का पाठ पढ़ाती है ।

(d) क्योंकि वह सुधा पीकर मुस्काती है।

Ans (c)

13. किसके पग में विश्वास भरा है?

(a) खेतों के            (b) बागों के          (c) मनुष्यों के                     (d) भारत माता के

Ans : (d)

14. ‘चंदा तारों सी सहज कांति’ पंक्ति में निहित अलंकार है।

(a) यमक

(c) रूपक

(b) उपमा

(d) अनुप्रास

Ans (b)

15. ‘प्रखर’ का अर्थ नहीं है।

(a) प्रचण्ड

(b) तीक्षण

(c) कुशाग्र

(d) सहनशील

Ans : (d)

16. ‘बोली और लहज़े’ के बारे में कौन-सा कथन सही है?

(a) बोली वास्तविक भाषा से संबंध रखती है जबकि लहज़ा भाषा कैसे बोली जा रही है, उस तरीके से संबंधित है।

(b) लहज़ा वास्तविक भाषा से संबंधित है जबकि बोली भाषा बोलने के तरीके से संबंधित है।

(c) लहज़ा एक ही भाषा के विविध रूप हैं जिनकी व्याकरण भिन्न-भिन्न होती है।

(d) बोली किसी व्यक्ति विशेष के उच्चारण का तरीका है।

Ans : (a)

17. निपुन भारत मिशन का उद्देश्य एक ऐसे लक्ष्य के रूप में सुनिश्चित किया गया है जिसे वर्ष 2026-27 तक पूरा करना है । कक्षा एक में साक्षरता के लक्ष्य इस तरह रखे गए हैं कि बच्चे

(a) कम से कम 2 से 3 वर्णों वाले सरल शब्द पढ़ पाएँ ।

(b) आयु उपयुक्त अपरिचित पाठ्य सामग्री में आए कम से कम 4 से 5 सरल शब्दों वाले छोटे वाक्य पढ़ पाएँ ।

(c) प्रति मिनट 45-60 शब्द अर्थ सहित पढ़ पाएँ।

(d) प्रति मिनट कम से कम 60 शब्द अर्थ सहित पढ़ पाएँ

Ans (b)

18. कक्षा तीन की अध्यापिका को अपने विद्यार्थियों के श्रवण कौशल का आकलन करना है। उसे इसके लिए किस गतिविधि का संचालन करना चाहिए?

(a) पढ़ी गई सामग्री से शब्दों का अर्थ बताने के लिए कहना

(b) सुनाई गई कहानी पर चित्र बनाने के लिए कहना

(c) विद्यार्थी को 4-5 वाक्यों में स्वयं का परिचय देने के लिए कहना

(d) दिखाए गए चित्र का तीन वाक्यों में वर्णन करने के लिए कहना

Ans : (b )

19. एक बालिका अपनी पसन्द की कहानी की पुस्तक पढ़ रही है। इस प्रकार के पठन को क्या कहेंगे?

(a ) बारीकी से पठन               (b) गहन पठन                 (c) सरसरी तौर पर पठन           (d) विस्तृत पठन

Ans (d)

20. कक्षा चार की अध्यापिका प्रक्रिया आधारित लेखन उपागम का प्रयोग कर रही है। लेखन पूर्व गतिविधि के दौरान वह किस युक्ति का अनुसरण कर सकती है?

(a) मानस मंथन (ब्रेनस्टोमिंग)                     (b) समीक्षा करना                  (c) सम्पादन            (d) पुनरावृत्ति

Ans : (a)

21. कक्षा तीन की अध्यापिका अपने विद्यार्थियों के साथ पठन बोध पर कार्य कर रही है। वह किस युक्ति का अनुसरण कर सकती है?

(a) पाठ में पढ़े गए कठिन शब्दों का श्रुतलेख करवाना

(b) पढ़ी गयी पाठ्य सामग्री पर आधारित प्रश्न पूछना

(c) पढ़ी गयी पाठ्य सामग्री में आए कठिन शब्दों के अर्थ याद करवाना और लिखवाना

(d) पाठ्य सामग्री पढ़ने के दौरान सामने आ रहे संज्ञा शब्दों को रेखांकित करने के लिए कहना

Ans : (b )

22. एक पठन संबंधी गतिविधि जिसमें शिक्षार्थी पाठ्य सामग्री के विभिन्न हिस्सों को सुनते-पढ़ते हैं, तत्पश्चात् कार्य को पूरा करने के लिए सूचनाओं का आदान- प्रदान करते हैं, यह क्या कहलाएगी?

(a) प्रवाह के साथ पाठ्यसामग्री                (b) प्रवाह के साथ श्रुतलेख

(c) डम्ब शिराड (मूक अभिनय)              (d) जिगसॉ श्रुतलेख

Ans : (d)

23. भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम निपुन ( NIPUN) भारत मिशन का मुख्य केन्द्र भाषा में बुनियादी कौशलों को मजबूत करना है। इसका पूरा नाम है

(a) नेशनल इंटरवेंशन फॉर प्रोफिशिएंसी इन अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमी

(b) नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विथ अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमरेसी

(c) नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमरेसी

(d) नेशनल इंटरवेंशन फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विथ अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमरेसी

Ans : (b )

24. एक शिक्षार्थी ने अध्यापक द्वारा दिए गए भाषा कार्य को अपने सहपाठी या वयस्क की मदद पूरा करना है वह इस कार्य को बिना मदद के किस सीमा तक कर सकती है और कितना अपने वयस्क या अधिक सक्षम सहपाठी की मदद से कर सकती है, इन दोनों के बीच की संभाव्यता (अंतराल ) को क्या कहा जाएगा? 1)

(a) भाषा अर्जन उपकरण

(b) आरंभिक साक्षरता

(c) सादृशीकरण

(d) निकटस्थ विकास का क्षेत्र

Ans : (d)

25. करता है । कक्षा में इस प्रकार का परिवेश सृजित करने के लिए अध्यापक को क्या करना चाहिए?

(a) विद्यार्थियों को पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री पढ़ने के अवसर देने चाहिए।

(b) विद्यार्थियों को मुद्रित हस्तलेखन सीखने में मदद करनी चाहिए।

(c) विद्यार्थियों को हस्तमुद्रण सीखने में मदद करनी चाहिए।

(d) अपरिचित मुद्रित पाठ्य सामग्री के लिए नए शब्द सीखने के लिए कहना चाहिए।

Ans : (a) मुद्रित समृद्ध परिवेश का सृजन भाषा अधिगम में मदद करता है कक्षा में इस प्रकार का परिवेश सृजित करने के लिए अध्यापक को विद्यार्थियों को पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री पढ़ने के अवसर देने चाहिए।

26. निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम प्रथम भाषा अर्जन के चरणों का सही क्रम है?

(a) बबलाना, दो शब्दीय वाक्य चरण, एक शब्दीय वाक्य चरण, संक्षिप्त वाक्य चरण

(b) बबलाना, एक शब्दीय वाक्य चरण, दो शब्दीय वाक्य चरण, संक्षिप्त वाक्य चरण

(c) एक शब्दीय वाक्य चरण, बबलाना, दो शब्दीय वाक्य चरण, संक्षिप्त वाक्य चरण

(d) एक शब्दीय वाक्य चरण, दो शब्दीय वाक्य चरण, बबलाना, संक्षिप्त वाक्य चरण

Ans : (a)

27. यह विचार कि मनुष्य सहजात भाषा अर्जन उपकरण के साथ जन्म लेते हैं, किसके द्वारा प्रतिपादित है ?

(a) लेव वाइगोत्स्की          (b) नॉम चॉमस्की                  (c) जीन पियाजे               (d) जिरोम ब्रूनर

Ans : (b )

28. नए शब्द समझती है और उनका प्रयोग करती है यह रूबरिक किसका आकलन करेगा?

(a) उच्चारण                   (b) व्याकरण            (c) प्रवाह           (d) शब्द भंडार

Ans : (d)

29. निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि बच्चों के वाचन कौशल के आकलन हेतु प्रयुक्त नहीं की जानी चाहिए?

(a) पढ़े गए पाठ से शब्दों के अर्थ बताओ

(b) आप जिन परिधान को बहुत अधिक पसंद करती हैं, उसके बारे में बताओ

(c) अपने आप का 4-5 वाक्यों में परिचय दो

(d) दिखाए जा रहे चित्र का तीन वाक्यों में वर्णन करो

Ans : (a)

30. वह कौन-सा भाषा विकार है जिसमें व्यक्ति उचित तरीके और उचित क्रम से शब्द नहीं रख पाता है? यह भाषा बोलने और समझने के तरीके को प्रभावित करता है।

(a) डिस्प्रेक्सिया

(b) डिस्फेजिया

(c) डिसरथ्रिया

(d) डिस्कैलकुलिया

Ans : (b)

TO ALSO READ

CTET 7th February CDP Question Paper 2023

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *